बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर झारखंड भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने जताई खुशी, कहा – जनता का फैसला विकास के पक्ष में

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर झारखंड भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने जताई खुशी, कहा – जनता का फैसला विकास के पक्ष में

झारखंड भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के भरोसे का मजबूत संदेश है।
अनमोल वर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली प्रवृत्तियों को नकारते हुए विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिया।
घाटशिला उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा हर जनादेश का पूरा सम्मान करती है। यह परिणाम पार्टी के लिए आत्मसमीक्षा और संगठन सशक्त करने का अवसर है। पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी, जनता से संवाद बढ़ाएगी और स्थानीय मुद्दों पर और सक्रिय रूप से काम करेगी।
अनमोल वर्मा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन जनता की सेवा और विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता हमेशा अडिग रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए विकास की गति को तेज करेगा और झारखंड में भाजपा नई ऊर्जा और मजबूती के साथ जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई