एकता कोचिंग क्लासेस में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सभी का दिल, विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरुस्कृत

एकता कोचिंग क्लासेस में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सभी का दिल, विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरुस्कृत

जमशेदपुर। बाल दिवस के अवसर पर एकता कोचिंग क्लासेस में हर्ष, उत्साह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे समारोह में बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच कौशल खूब चमका। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्ण संगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अनन्या सिंह, द्वितीय पुरस्कार शिखा कुमारी और तृतीय पुरस्कार निशा कुमारी को मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान नीतू कुमारी, द्वितीय स्थान आरूषी शर्मा और तृतीय स्थान ऋषभ राज ने हासिल किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा नाटक “सोने की चम्मच या पसीने के बूंद”, जिसमें यह संदेश दिया गया कि जीवन में सफलता का असली रास्ता मेहनत और संघर्ष से होकर गुजरता है। नाटक में आरव ने अमीर बच्चे, सौरव ने गरीब बच्चे और नीतू कुमारी ने मां की भूमिका निभाकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। अभिभावकों के लिए भी रोमांचक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें किरण कुमारी और संगीता झा ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में संचालन एकता शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रेनू देवी, मधुसूदन शर्मा, रवि कुमार, कुंदन शर्मा एवं अभिषेक मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई