उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में झारखंड स्थापना दिवस एवं पोशाक वितरण के साथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जमशेदपुर, 13 नवंबर, 2025 – झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी, जेम्को आजाद बस्ती में कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों के बीच पोशाक वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, बच्चों के बैंक खातों में पीएफएमएस के तहत हस्तांतरित की गई राशि का उपयोग करके खरीदी गई पोशाकें वितरित की गईं। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह एवं सीता देवी द्वारा बच्चों को पोशाकें प्रदान की गईं।
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, जिनमें नृत्य प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन और ड्राइंग कंपटीशन शामिल थे, का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धनंजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार, करनदीप सिंह, रितु कुमारी, अंजू वर्मा, सरिता देवी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।




