जमशेदपुर। चतुर्थ बाल मेले में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर बालक-बालिका को स्नैक्स दिया जाएगा।

बाल मेला की टीम तीन शिफ्टों में संभालेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बाल मेले में आने वाले बच्चों को कोई तकलीफ न हो, इसलिए ये फैसला

-आयोजन समिति की मैराथन मीटिंग में हुए कई अहम निर्णय
-नाश्ता, स्नैक्स और भोजन के कार्य के लिए बनाई गई टीम
-ऑफलाइन निबंधन के लिए 21 लोगों की भारी-भरकम टीम करेगी काम
-15 नवंबर से सुबह 10 बजे आने वाले बच्चों को स्नैक्स दिया जाएगा

जमशेदपुर। चतुर्थ बाल मेले में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर बालक-बालिका को स्नैक्स दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में पांच-पांच वैसे लोग होंगे, जो ट्रैफिक नियमों के जानकार होंगे। ये लोग तीन शिफ्टों में यातायात व्यवस्था को देखेंगे। ये फैसले आयोजन समिति की बैठक में लिये गये।

सह आयोजक आशुतोष राय ने बताया कि बैठक में मुख्य रुप से सभी विभागों के कार्यकलापों पर विशद चर्चा हुई। चर्चा में उद्घाटन सत्र को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। यह तय किया गया कि पिंटू सिंह, संतोष भगत, मंजू सिंह, नीरज सिंह एवं उनके अन्य साथी मंच की व्यवस्था को देखेंगे। मूलतः पूरा उद्घाटन समारोह यही लोग देखेंगे। इस बैठक में अतिथियों का स्वागत कैसे होगा, प्रारुप क्या होगा, इस पर भी चर्चा की गई।

बैठक में यह तय हुआ कि जिन बच्चों ने गूगल फार्म नहीं भरा है, वो सीधे आयोजन स्थल पर आकर ऑफलाइन अपना निबंधन करा सकते हैं। निबंधन कार्य के लिए एसपी सिंह तैनात किये गये हैं। उनकी मदद के लिए बीस लोगों की टीम होगी। यही टीम निबंधन कराएगी।

आशुतोष राय ने बताया कि बैठक में साफ-सफाई, भोजन और नाश्ते पर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि 15 नवंबर से 20 नवंबर तक जो भी बच्चे-बच्चियां सुबह 10 बजे आएंगे, उन्हें स्नैक्स दिया जाएगा। इस काम को तारक मुखर्जी, भीम सिंह, शेषनाथ पाठक करेंगे। यह भी तय हुआ कि अनिकेत सिंह, गौरव राय और मार्शल मूर्मू प्रत्येक दिन के इवेंट्स की रील, वीडियो आदि बनाएंगे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे।

Leave a Comment