राज्यपाल से CM हेमंत ने की भेंट, राज्य स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के लिए दिया निमंत्रण

राज्यपाल से CM हेमंत ने की भेंट, राज्य स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के लिए दिया निमंत्रण

रांची : CM हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान CM ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण दिया।

राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार किया और दोनों नेताओं के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत हुई। समारोह में राज्य की प्रगति और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment