घाटशिला उपचुनाव : डुमरिया में झामुमो नेताओं के संग विधायक संजीव सरदार ने की चाय पर चर्चा

घाटशिला उपचुनाव : डुमरिया में झामुमो नेताओं के संग विधायक संजीव सरदार ने की चाय पर चर्चा

डुमरिया:
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और डुमरिया प्रखंड के अन्य मुद्दों को लेकर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड में चाय पर चर्चा की.
विधायक संजीव सरदार ने कई विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया।

इस दौरान घाटशिला उपचुनाव, डुमरिया प्रखंड से जुड़े स्थानीय मुद्दों
और क्षेत्र के विकास की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और घर घर तक पार्टी और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को पहुंचने और प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है और आने वाले दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाएँ लागू की जाएँगी।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment