जमशेदपुर. जेम्को आजाद बस्ती की रहने वाली सुकुरमनी सैंडल, जो बिस्तर पर जीवन यापन कर रही हैं,

*जेम्को आजाद बस्ती की रहने वाली सुकुरमनी सैंडल के परिवार को समाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह की मदद से मिली राहत, परिवार ने उपयुक्त का जताया आभार*

जमशेदपुर. जेम्को आजाद बस्ती की रहने वाली सुकुरमनी सैंडल, जो बिस्तर पर जीवन यापन कर रही हैं, उनके परिवार को समाजसेवी करनदीप सिंह की मदद से राशन कार्ड बनवाने में सफलता मिली है। सुकुरमनी सैंडल गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और उनके परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था वहीं करनदीप सिंह को जब इस बात की सूचना मिली कि सुकुरमनी सैंडल के परिवार का राशन कार्ड नहीं बना है, तो उन्होंने तुरंत जिले के उपायुक्त को ट्वीट के माध्यम से इसकी सूचना दी। उपायुक्त महोदय ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले को संज्ञान में लिया और परिवार का राशन कार्ड जल्द बनवाया।

अब सुकुरमनी सैंडल के परिवार को राशन उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके परिवार को राहत मिलेगी।
*इस अवसर पर करनदीप सिंह ने उपायुक्त महोदय का आभार व्यक्त किया है।*

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई