चेन्नई में 5-9 नवंबर तक 23वी एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे और चौथे दिन झारखंड के खिलाडियों ने भारत के लिए सात पदक जीते l पदक विजेताओं में S.K. तोमर ने 50 वर्ष आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में रजत और हैमर थ्रो में ईरान और अपने ही देश के प्रतिद्वंदी को हराकर 47.31मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता 70+ आयु वर्ग में अशोक कुमार ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य और 300 मीटर हार्डलस में रजत पदक जीते तथा 45+ आयु वर्ग में प्रवीण मिश्रा ने हैमर थ्रो में रजत पदक जीता l BN राव ने 85+ आयु वर्ग में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता l ML चटर्जी ने 75+ आयु में कास्य जीता l झारखंड से एशियन चैंपियनशिप के मीडिया प्रभारी गुरशरण सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में भारत के अलावा 21 देश के लगभाग 3300 से अधिक खिलाड़ी हिसा ले रहे है l






