आशुतोष राय ने किया बोधि मैदान का मुआयना
जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने शनिवार को बोधि मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा किया। इसी बोधि मैदान में 14 से 20 नवंबर तक चतुर्थ बाल मेला का आयोजन होना है। आशुतोष राय ने मैदान के समतलीकरण, प्याऊ, स्टेज, स्टॉल आदि के निर्माण के संबध में जरूरी दिशा-निर्देश दिया। स्टेज कहां बनेगा, कूड़ेदान कहां रखा जाएगा, बच्चों की प्रतियोगिताएं कहां पर होंगी, आगंतुक कहां बैठेंगे इन तथ्यों पर अंतिम फैसला लिया गया। पंडाल निर्माण कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। गौरतलब है कि इस मेले का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस मौके पर उनके साथ नीरज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, सुनील सिंह और रंजीत प्रसाद भी मौजूद थे।
इसके पूर्व दोपहर में आशुतोष राय ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स संग बैठक की। उनसे 14 से 20 नवंबर तक मेले का सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार कैसे बेहतर तरीके से हो, इस बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में अनिकेत सिंह, आदित्य मुखर्जी, सुशील खड़का, गौरव राय आदि मौजूद रहे।






