BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ अनल दस्ता का मुठभेड़, कई नक्सली के घायल होने की सूचना
चाईबासा : चाईबासा के जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा के जंगल में करोड़ों के ईनामी नक्सली अनल दस्ता के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। इस कार्रवाई में कई नक्सली के घायल होने की सूचना है। वहीं कई अत्याधुनिक हथियार भी पुलिस को मिले है। नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ गुरुवार से चल रही है। इसकी पुष्टि करते हुए चाईबासा एसपी अमित रेणु ने कहा कि फिलहाल जंगल में अभियान जारी है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलियां चल रही है। उन्होंने नक्सलियों से स्पष्ट कहा है कि सरेंडर करें और सरकार की योजना का फायदा लें। अन्यथा पुलिस की गोली से मरने को तैयार रहे।





