तदाशा मिश्रा झारखंड की नयी प्रभारी डीजीपी बनाई गयी हैं.

रांची : झारखंड में नए डीजीपी और पूर्व डीजीपी को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर विराम लग गया है. गुरुवार की देर रात झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है.

इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है. तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को तदाशा मिश्रा अपना पदभार संभालेंगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई