भाजपा सिखों के हितों के खिलाफ फैसला नहीं लेगी

भाजपा सिखों के हितों के खिलाफ फैसला नहीं लेगी
जमशेदपुर। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस एवं टाटानगर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन बंद नहीं होगी और भाजपा तथा भाजपा नीत केंद्र सरकार सिखों के हितों के विरुद्ध कोई फैसला नहीं लेगी।
केंद्र सरकार के रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पूर्व में भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू एवं सिख प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था। वे जमशेदपुर एवं दिल्ली में उनसे मिले थे
पूछे जाने पर इस भाजपा नेता ने बताया कि चक्रधरपुर रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन बंद करने की जानकारी दिए जाने के बाद कई बार लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद विद्युत वरण महतो से मिले और उनका ध्यान आकृष्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने रेल मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी भी उन्हें दी।
बुधवार को नगर कीर्तन के दौरान सतबीर सिंह सोमू ने पुनः मामले को उठाया, उस समय वहां युवा मोर्चा के नवजोत सिंह सोहल, तरविंदर भाटिया और अमरदीप भाटिया और अन्य लोग उपस्थित थे।
सांसद ने कहा कि पिछले साल की उन्होंने ट्रेन बंद नहीं होने दिया था। वे अपने संसदीय काल में इसे कभी भी बंद नहीं होने देंगे क्योंकि समाज का हर वर्ग ट्रेन में यात्रा करता है और इस मामले को फौरन ही वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे। सोमू ने कहा सभी के पास जहाज में सफर करने की आर्थिक क्षमता नहीं होती है।
सोमू के अनुसार इस ट्रेन से लोग अयोध्या, ऋषिकेश, बरेली और अमृतसर जाते हैं और इसे भारत की धार्मिक एकता का पर्याय भी कहा जा सकता है।
इधर सतबीर सिंह सोमू ने कहा की आवश्यकता पड़ने पर वह प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली जाकर रेलवे मंत्री से मिलेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई