JSSC-CGL पेपर लीक : HC का फैसला रिजर्व, इस बीच मुद्दा उठाने वाले कुणाल प्रताप को CID का नोटिस

JSSC-CGL पेपर लीक : HC का फैसला रिजर्व, इस बीच मुद्दा उठाने वाले कुणाल प्रताप को CID का नोटिस

रांची : झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर फैसला रिज़र्व रख लिया है।

इसी बीच, पेपर लीक मामले को लगातार उठाने वाले कुणाल प्रताप सिंह और प्रकाश पोद्दार को CID ने कांड संख्या 02/2025 में नोटिस जारी किया है।

यह मामला आयोग द्वारा दर्ज कराया गया है। आयोग ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों ने पेपर लीक को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाईं, जिससे आयोग की छवि धूमिल हुई।

गौरतलब है कि इसी मामले में झारखंड सरकार के अधिकारी संतोष मस्ताना को पहले ही CID ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन्होंने खुद उपस्थित होकर व्हाट्सएप चैट के साक्ष्य दिए थे।

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका कुमारी और मनीष, जिनके बयान पर संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया गया था, इसी केस में इंटरवेनर (हस्तक्षेपकर्ता) हैं और दोनों JSSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भी हैं।

हाईकोर्ट का फैसला अब सबकी नज़रों में है — क्या झारखंड CGL परीक्षा रद्द होगी या जारी रहेगी, इसका फैसला जल्द आने वाला है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।