Anupama Sopiler: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में एक के बाद एक बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अनुपमा समझ नहीं पा रही है कि अपने परिवार में खुशियाँ कैसे वापस लाएँ। अब तक शो में अंश, माही के साथ भाईदूज मनाने से इनकार करता हुआ दिखाई दे रहा है।अंश परिवार को बताता है कि वह गौतम को बचाने के लिए कारोबार बर्बाद कर रहा है। यह अनुपमा और वसुंधरा दोनों को चौंका देता है। इस दौरान, सभी को पता चलता है कि माही और गौतम का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका है।परी को जल्द ही अपनी गलती का एहसास होगा। राजा भी अपने परिवार से माफ़ी मांगेगा। राजा ऐलान करेगा कि वह परी से कभी कुछ नहीं छिपाएगा। परी जल्द ही अपने ससुराल लौट आएगी। परी और राजा डेट पर जाएँगे, जहाँ उनका प्यार परवान चढ़ेगा।
दूसरी ओर, राही और प्रेम के बीच की दूरियाँ भी खत्म हो जाएँगी। राही प्रेम के लिए तैयार होती नज़र आएगी। इस दौरान, दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करने वाले हैं। प्रेम भी राही से कहेगा कि उसे उसकी बहुत याद आती है। इस बीच, माही गौतम से शादी करने के लिए सारी हदें पार करने वाली है, यहाँ तक कि अनुपमा के पैरों में भी गिर जाएगी। माही कहती है कि वह गौतम से शादी करने के लिए कुछ भी करेगी। गौतम यह भी कहता है कि वह सुधर गया है। गौतम परिवार के सामने कबूल करेगा कि वह माही को पसंद करता है। यह सुनकर वसुंधरा बहुत खुश होगी और गौतम का साथ देगी। वह कहती है कि उसे माही और गौतम की शादी से कोई दिक्कत नहीं है। अनुपमा भी अनु के किचन में काम करना शुरू कर देगी। जल्द ही, उसका सामना एक आदमी से होगा, जिसे वह अनुज समझती है। इसके बाद, अनुपमा अनुज की तलाश में निकल पड़ेगी।






