पटेल महापरिवार का *प्रतिभा सम्मान समारोह 2025* आयोजित।

 

पटेल महापरिवार का *प्रतिभा सम्मान समारोह 2025* आयोजित।

जमशेदपुर : पटेल महापरिवार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 सरदार पटेल जी के 150 वीं जंयती को छोटा गोविंदपुर स्थित पटेल भवन में शुक्रवार देर शाम आयोजित की गई। इस समारोह में स्कूली बच्चे, उनके अभिभावक समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर आगंतुक अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं पटेल महापरिवार की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर के उधोगपति सह समाजसेवी विजय कुमार सिंह , डॉ वकील सिंह, अधिवक्ता निर्मल सिंह, सतीश कुमार सिंह, जदयू के विश्राम प्रसाद, अमेरिका से आई पूजा कुमारी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि डॉ वकील सिंह ने बताया विद्या ऐसा धन है, इसे कोई लुट नहीं सकता है, एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की शक्ति बताया।

कार्यक्रम के दौरान दो यूपीएससी में सफलता अर्जित करने वाले छात्र ने शहर की गौरव को बढ़ाया। दोनों छात्र अभिषेक कुमार , रोहित कुमार गौरव एवं बीएचयू से गोल्ड मेडलिस्ट वेदिका चंद्रा को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह, मेडल प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं एवं समाज के लोगों ने छात्र छात्रों को इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संस्था के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने शिक्षा हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती है।

कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिन्हा ने कहा शिक्षा हमें वह पंख देती है जिससे हमें ऊंचाइयों तक उड़ने की क्षमता देती है।

सम्मानित किया गये स्कूली बच्चे 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावी छात्र – छात्राएं अनूशिया सिंह , सियार सिन्हा , सुहानी चौधरी , नेहा सिंह , खुशी चौधरी, महिमा श्री, शुभम चौधरी, कनिका कुमारी, अंजल कौशिक, सुधांशु शेखर, नीशा सिन्हा, अंकिता कुमारी, आयुश राज, देव ज्योति, तृप्ति कुमारी, आयुश सिंह, श्रद्धा सिन्हा, रितिका चौधरी, आशि कुमारी सम्मानित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पटेल महापरिवार के महामंत्री श्री संजीव सिन्हा, धर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, बैधनाथ कुमार, सतेन्द्र चौधरी, विजय किशोर, शिक्षिका मंजू सिंह, विवेकानंद सिंह, रामप्रीत, अनिल सिंह, रंजय कुमार, धर्मनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, संतोष कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार, अशोक कुमार एवं सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।