भरत सिंह बने ‘‘नानक पेड़ सेवा दल’’ के संरक्षक

भरत सिंह बने ‘‘नानक पेड़ सेवा दल’’ के संरक्षक
जमशेदपुर, 31 अक्टूबर: नानक पेड़ सेवा दल, जो पिछले तीस वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है, ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया। संस्था के प्रधान कुलबीर सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह को नानक पेड़ सेवा दल का संरक्षक बनाए जाने हेतु लिखित निवेदन सौंपा।
श्री भरत सिंह ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए संगठन की सेवा भावना और जन कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे संस्था के साथ मिलकर समाजहित के लिए हर संभव योगदान देंगे।
इस अवसर पर नानक पेड़ सेवा दल के प्रधान श्री कुलबीर सिंह, देवना प्रसाद, विनय सिंह, अवधेश तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
संस्था के सदस्यों ने श्री भरत सिंह के संरक्षक बनने पर हर्ष व्यक्त किया और आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।