पटेल कल्याण संघ ने मानगो में धूमधाम से मनाया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती ।

पटेल कल्याण संघ ने मानगो में धूमधाम से मनाया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती ।
भारत में स्थापित मजबूत लोकतंत्र के भगवान हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल – विकास सिंह
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मानगो के राजस्थान धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई । पटेल कल्याण संघ के द्वारा आयोजित इस जयंती समारोह की अध्यक्षता संघ के सदस्य छोटेलाल सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव शंभू प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया । सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के कारण भारत पूरे विश्व में सबसे अधिक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था वाला देश है इसलिए सरदार वल्लभभाई पटेल को लोकतंत्र का भगवान कहना गलत नहीं होगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छोटे लाल सिंह ने कहा कि भारत के महापुरुषों के पास आजादी दिलाने से भी कहीं अधिक बड़ी चुनौती देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापना करना था जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरा किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, छोटेलाल सिंह,शंभू प्रसाद सिंह, अनिल सिन्हा,अरुण कुमार सिंह, पंकज राय,पवन राय, कमलेश कुमार सिंह,शिव साहू, शिवम रजक, शुभम साहू सुजीत पांडे, हेमंत सिंह, राहुल गुप्ता, प्रिंस सिंह,पंडित सुरेश शर्मा, सुनील तिवारी, दुर्गा चरण दत्ता, मोनू सिंह, विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई