भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सांसद विद्युत महतो ने कहा- सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार
जमशेदपुर। राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के पहले गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘सरदार पटेल अमर रहें’ , ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाये।
इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार बताते हुए कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय है। सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने के महत्व को समझा और 562 रियासतों का न सिर्फ विलय करवाया बल्कि उस दौरान जूनागढ़ और हैदराबाद का भी विलय करवाया। उन्हीं का प्रयास था कि यह दोनों आज भारत का हिस्सा हैं। सांसद ने कहा कि सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरा कर रही है।
वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। सरदार पटेल त्याग की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने देश के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी का भी त्याग कर दिया। उनके जीवन संघर्ष को हम सभी को आत्मसात करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए l
वहीं, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि आज का दिन हम सबको याद दिलाता है कि भारत की शक्ति हमारी एकता और विविधता में निहित है। सरदार पटेल के जीवन आदर्शों पर चलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और समृद्ध भारत के निर्माण को हम सब संकल्पित हैं।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, सुबोध झा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ, सागर राय, मंजीत सिंह, रमेश बास्के आईटी सेल संयोजक बिनोद सिंह, सह संयोजक उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा समेत मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, युवराज सिंह, पवन सिंह, राकेश दुबे, मनोज सिंह, एस कार्तिक व अन्य मौजूद रहे।





