जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा आज जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर, 31 अक्तूबर:
जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा आज जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जमशेदपुर-आदित्यपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव ने सरदार पटेल के जीवन, देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, विनोद सिंह, आकाश शाह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, अर्जुन यादव, चुन्नू भूमि, गणेश चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।