Ranchi. JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अब शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

Ranchi. JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अब शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सुनवाई होगी। बुधवार, 29 अक्टूबर को इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने पहले गुरुवार, 30 अक्टूबर की तारीख तय की थी। हालांकि, सरकार और सफल अभ्यर्थियों की ओर से होने वाली विस्तृत बहस को देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई शुक्रवार के लिए निर्धारित की।
गुरुवार को राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश, जबकि JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने पक्ष रखा। अदालत ने अगली सुनवाई तक परिणाम (रिजल्ट) के प्रकाशन पर लगाई गई रोक को बरकरार रखा है। शुक्रवार को यह मामला सुनवाई के लिए पहले नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।