जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आगामी एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में झारखंड के 72 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आगामी एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर 2025 तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी।

चैंपियनशिप का आयोजन Masters Athletics Federation of India (MAFI) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें एशिया के 21 देशों के लगभग 3300 खिलाड़ी, जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक है, विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट्स में भाग लेंगे। झारखंड से 72 खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर इसमें भागीदारी करेंगे।

🔹 झारखंड को मिली जिम्मेदारियां

झारखंड के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को तकनीकी व प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं —

तकनीकी अधिकारी एवं स्वयंसेवक: 200

समूह 1 – प्रबंधक प्रभारी:

प्रभारी: श्याम शर्मा, हरविंदर सिंह

शामिल देश: बांग्लादेश, चीनी ताइपे, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान

समूह 2 – प्रबंधक प्रभारी:

प्रभारी: राजीव रंजन

शामिल देश: मालदीव, मंगोलिया, नेपाल, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड

टीम प्रबंधन (भारत):

टीम प्रबंधक: विजय सिंह

आयु वर्ग: 40+, 50+, 55+

चिकित्सा टीम:

प्रमुख: एस. के. तोमर

सदस्य: श्याम शर्मा, हरविंदर सिंह

🔹 झारखंड टीम विवरण

टीम प्रबंधक: डॉ. हबीलास दास, दिलदार सिंह

सदस्य: अमोल कांत मिश्रा, गुरुशरण सिंह, पिंकी महतो

मीडिया प्रभारी: श्याम शर्मा, गुरुशरण सिंह

फोटोग्राफी प्रभारी: जोगती गोमेज़

आज के कार्यक्रम के दौरान हाल ही में एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री विजय सिंह को झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विजय सिंह, एस. के. तोमर, अवतार सिंह, गुरुशरण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।