Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने चाईबासा में आदिवासी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में दो जिलों – पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी कथित घटना के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला.साहू ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय के सदस्य सोमवार को झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने गए थे और यह मांग कर रहे थे कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 220 और एनएच 75ई पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए.




