Jharkhand: एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूबे, एक का शव बरामद

Jharkhand झारखंड: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान झारखंड के सरायकेला जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार शाम शहरबेड़ा छठ घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नदी में स्नान कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूब गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 14 वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय संजय सिंह और 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संध्या अर्घ्य के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आर्यन यादव नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव में तीनों बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। चांडिल थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक नदी में तलाशी अभियान जारी रहा। हादसे से घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में दहशत और मातम छा गया। आर्यन का परिवार गमगीन है। खबर मिलते ही जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने और घाटों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि शहरबेड़ा छठ घाट पर पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन घटना के बाद सुरक्षा के दावे हमेशा लड़खड़ा जाते हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सरायकेला जिले में जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने छठ से पहले सैकड़ों बैठकें कीं, गोताखोरों और अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी देते हुए सुरक्षित छठ पर्व संपन्न कराने का वादा किया। हालांकि, छठ पूजा के दिन हुए इस हादसे ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।