विजय सिंह चुने गए मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

दिनांक: 26 अक्टूबर 2025
स्थान: चेन्नई

विजय सिंह चुने गए मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री विजय सिंह को आज मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (MAFI) का उपाध्यक्ष चुना गया। यह घोषणा चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैठक के दौरान की गई।

इस अवसर पर श्री डेविड प्रेमनाथ, महासचिव, MAFI ने श्री विजय सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से भारत में मास्टर्स एथलेटिक्स और अधिक सशक्त होगा।
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव श्री एस. के. टोमर ने कहा कि “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। पूरी झारखंड टीम श्री विजय सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती है।”

श्री प्रेमनाथ ने कहा, “MAFI अपनी समर्पित नेतृत्व टीम के साथ और अधिक मजबूत बनेगा, तथा श्री विजय सिंह की सक्रिय भूमिका और योगदान देशभर में मास्टर्स एथलेटिक्स को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।”

श्री विजय सिंह ने झारखंड में मास्टर्स एथलेटिक्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों के एथलीटों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। उपाध्यक्ष के रूप में उनका चयन भारतीय एथलेटिक्स के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान और समर्पण की सराहना है।

प्रेषक:
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।