जनता दल यूनाइटेड सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समिति के तत्वावधान में आज सिदगोड़ा में भव्य छठ सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर।
जनता दल यूनाइटेड सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समिति के तत्वावधान में आज सिदगोड़ा में भव्य छठ सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर कुल 101 छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप, नारियल, गागल एवं गन्ना का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रिवासतव के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने सभी व्रतियों को आगामी छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व पूर्वी भारत की आस्था, विश्वास और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड समाज की सेवा और लोकपरंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एम. चंद्रशेखर राव, प्रकाश कोया, विजय सिंह, शंकर कर्मकार, शमशाद खान, विजय नारायण, अनंत ठाकुर, विजय राव, गोल्डन पाण्डेय, अशोक कुमार, पुतुल सिंह, गीता कुंडू, गणेश चंद्रा, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।