धर्मेन्द्र सोनकर के कर-कमलों द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों को साड़ी भेंट की गई।

सेवा में,
सम्मानित संपादक महोदय,
सभी दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।

विषय: धर्मेन्द्र सोनकर के कर-कमलों द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों को साड़ी भेंट की गई।

महोदय,
आज जमशेदपुर खटीक समाज के बैनर तले, शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर-1 कदमा में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन श्री पप्पू सोनकर जी के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सोनकर के कर-कमलों द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों को साड़ी भेंट की गई।

धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि हम लगातार जनसेवा को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। छठी मैया की कृपा बनी रहे, ताकि इसी प्रकार समाज के बीच लोकसेवा एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

इसके साथ ही संस्था ने यह भी सूचित किया कि दिनांक 28 अक्टूबर,मंगलवार, प्रातः 6 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान वितरण का आयोजन किया गया है। हम सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह करते हैं कि हमारे शिविर में पधारकर जलपान ग्रहण करें एवं हमें सेवा का अवसर प्रदान करें।
आपकी उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करेगी और हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। पप्पू सोनकर ने कहा समाज सेवा ही हमारी पहचान।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।