छठ महापर्व पर समर्थ भारत द्वारा आयोजित निःशुल्क सूप वितरण में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला पदाधिकारीगण

छठ महापर्व पर समर्थ भारत द्वारा आयोजित निःशुल्क सूप वितरण में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला पदाधिकारीगण

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था समर्थ भारत के द्वारा कदमा मार्केट के समीप छठव्रतियों के बीच भव्य रूप से निशुल्क सूप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा एवं डॉ दिनेशानंद गोस्वामी जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित रहे।

संस्था के संस्थापक सदस्य सह भाजपा कदम मंडल उपाध्याय रंजीत कुमार पंडित के नेतृत्व में बीते कई दिनों से जरूरतमंद एवं योग्य छठव्रतियों की पहचान कर कूपन वितरित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कूपनधारियों सहित अतिरिक्त छठव्रतियों को भी सुव्यवस्थित तरीके से सूप प्रदान किया गया। आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, आईटी सेल सह प्रभारी किशोर ओझा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा छठ केवल एक पूजा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी परंपरा का जीवंत प्रतीक है। सामर्थ्य भारत जैसी संस्थाएँ जरूरतमंद लोगों की सेवा कर समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को मजबूती देते हैं, बल्कि हमें अपने मूल संस्कारों से जोड़ते हैं। मैं संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूँ।”

 

सुधांशु ओझा ने कहा छठ माता की कृपा से हमें सेवा का यह अवसर मिला। हमारा संकल्प है कि कोई भी छठव्रती बिना सूप और पूजन सामग्री के व्रत न करे। सामर्थ्य भारत लगातार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम हमारे ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

मातृशक्ति और सनातन आस्था के इस पर्व पर सामर्थ्य भारत का प्रयास न केवल सेवा की मिसाल पेश करता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जब समाज साथ चलता है, तो संस्कारों का दीप स्वयं प्रकाशित हो उठता है।

मौके पर संस्था के संदीप पांडे, रविकांत पांडे, ए शर्मा, नंद दुबे, महेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार, राजू रजक, रोहित कुमार, मोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, आनंद शाह, आशुतोष प्रमाणिक, अरुण सिंह, पुष्पा सरदार, राजकरण कुमार, महेंद्र यादव, शशि भूषण तिवारी, दिलीप कुमार पांडे, अरविंद कुमार, महिला शक्ति कृष्णा देवी, मीना देवी, बबली देवी, सहित अन्य का बहुमूल योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।