छठ घाटों का निरीक्षण – स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के द्वारा आज छठ पर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में नगर प्रबंधक , सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, बैरिकेडिंग, कचरा उठाव, पेयजल की उपलब्धता तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उप नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि घाटों पर पर्याप्त डस्टबिन लगाए जाएँ, प्रकाश की उचित व्यवस्था हो तथा नदी किनारे खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएँ।
छठ पर्व के अवसर पर JNAC की विशेष टीमें घाटों की सफाई एवं निगरानी कार्य में लगी रहेंगी। उप नगर आयुक्त ने कहा कि “स्वच्छता और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है — छठ व्रतियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।”






