सुदेश महतो ने सपत्नीक सोहराय पर्व
मनाया, पशुधन की पूजा की
राज्य की समृद्धि की कामना की
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा महतो के साथ बुकरू, कांके स्थित आवास पर सोहराय पूजा की। उन्होंने अपने आवास पर पारंपरिक रीति से गोवंश की पूजा की। उन्होंने प्रकृति, पशुधन और नई फसल के साथ-साथ अपने पूर्वजों की परंपराओं को नमन किया। नेहा महतो ने इस अवसर पर पारम्परिक पकवान बनाए।
इस अवसर पर श्री महतो ने झारखंड वासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी हैं तथा राज्य की सुख–समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और श्रम की जीवंत पहचान है।
यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति का नया प्रकाश लेकर आए।





