जमशेदपुर से बड़ी खबर — जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
गैंगस्टर अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस फोन से जमशेदपुर के कई अन्य अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, रिंकू सेठ पिछले कई वर्षों से जयपुर में छिपकर रह रहा था। वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पांडे होटल के पास टकलू लोहार हत्या कांड का मुख्य आरोपी है और वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया, जहां आज उसे जेल भेजा जा रहा है।
वहीं, सिटी एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि आरोपी पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।






