उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित

उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित

आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री आर. के. सिंह, महाप्रबंधक, टाटा यूआईएसएल, श्री अमित कुमार, हेड – लैंड एंड मार्केट, टाटा स्टील, तथा विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर एवं सहायक अभियंता, जेएनएसी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य एजेंडा बिंदु निम्नलिखित रहे –
• डीएमएम लाइब्रेरी में विद्युत एवं जलापूर्ति की व्यवस्था।
• सीटी/पीटी सर्वे एवं Aspirational Toilet परियोजना की प्रगति की
• वाटर एटीएम की कार्यशीलता एवं रखरखाव।आदि हेतु बिजली एवं वाटर कनेक्शन
• शौचालय निरीक्षण टीम का गठन – जिसमें जुस्को, जेएनएसी एवं सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि सम्मिलित रहेंगे।
• बस स्टैंड से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा।
• प्रमुख सड़कों पर नो पार्किंग ज़ोन का सीमांकन।
• वेंडिंग ज़ोन के विकास की रूपरेखा पर चर्चा।

उप नगर आयुक्त महोदय ने सभी विभागों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा नागरिक सुविधाओं के सुचारू संचालन हेतु आपसी समन्वय बनाए रखा जाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई