पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सभागार में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सभागार में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में निवास करने वाले सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में हर वर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी शहीदों के परिजनों को गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिजन समाज के लिए प्रेरणा हैं और प्रशासन उनके सम्मान में सदैव तत्पर रहेगा।
जिन सेना के शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया उनमें
1 सुनीता शर्मा पत्नी शहीद मनोज कुमार
2 जगमाया देवी माता शहीद किशन दुबे (शौर्य चक्र)
3 दुर्गावती देवी पत्नी शहीद जितेंद्र कुमार
4 पदमा राव पत्नी शहीद श्रीनिवास राव
5 नायब सूबेदार नवीन पिता शहीद मनोरंजन (शौर्य चक्र मरनोउपरांत)
6 शौर्य चक्र शहीद सिपाही गणेश हांसदा गलवान (चीन बॉर्डर) घाटी
7 शहीद दिलीप बेसरा

इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन से कर्नल रजनीश शर्मा पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह हंसराज सिंह सत्येंद्र सिंह कुंदन सिंह अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह विजय कुमार त्रिपाठी सहयोगी के रूप में शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।