माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो द्वारा DRM खड़गपुर श्री ललित मोहन पांडेय से सौजन्य भेंट  

 

माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो द्वारा DRM खड़गपुर श्री ललित मोहन पांडेय से सौजन्य भेंट

 

जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने आज खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री ललित मोहन पांडेय से उनके कक्ष में सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान माननीय सांसद महोदय ने अपने संसदीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न रेलवे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर स्टेशन आधारभूत संरचना के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, ट्रेन सेवाओं, स्वच्छता अभियानों तथा प्रगति पर चल रहे परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने माननीय सांसद द्वारा रेलवे सेवाओं के उन्नयन में दिखाए जा रहे सक्रिय रुचि और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की तथा उन्हें मंडल की ओर से संपूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

यह बैठक रेलवे सेवाओं के सुधार एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता और रचनात्मक संवाद की भावना को दर्शाती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई