बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाजपा ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाजपा ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 71 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है।

मुख्य उम्मीदवार

सम्राट चौधरी — तरपुर से
विजय कुमार सिन्हा — लखीसराय से
रेनू देवी — बेतिया से
तारकिशोर प्रसाद — कटिहार से
मंगल पांडे — सिवान से
श्रेयसी सिंह — जमुई से

लिस्ट की खास बातें

भाजपा ने इस बार 9 महिलाओं को टिकट दिया है।

17 ओबीसी, 11 अति पिछड़ा वर्ग और 6 एससी-एसटी उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

पार्टी ने बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक टिकट दलित, वंचित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिला वर्ग को दिया गया है।

सवर्ण समुदाय से 7 ब्राह्मण, 11 भूमिहार और 15 राजपूत उम्मीदवारों को मौका मिला है।

चुनाव कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे —

पहला चरण: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
मतगणना: 14 नवंबर 2025

भाजपा की इस पहली सूची के जारी होने के बाद अब अन्य दलों की प्रत्याशी सूची का इंतजार है। राज्य की राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई