कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सरदार परविन्द्र सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह के कांग्रेस पार्टी में पुनः वापसी करने के लिए तिलकपुस्तकालय बिस्टुपुर में अपने पूरे कांग्रेस परिवार के साथ सम्मानित किया।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि परविन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष बना कर आलाकमान ने समाज के हर वर्गों को साधने का ऐतिहासिक एवं उचित निर्णय लिया है। इसके लिए हम सभी कांग्रेस जनों को आलाकमान के प्रति धन्यवाद देना चाहिए।





