45- घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उप निर्वाचन हेतु नामांकन से सम्बंधित अधिसूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा आज जारी की गई। इस अवसर पर उन्होंने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नामांकन प्रकिया सम्बंधी विस्तृत जानकारी साझा की एवं मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। अभ्यर्थी एसडीओ कार्यालय, घाटशिला से नामांकन पत्र का क्रय कर सकते हैं। नामांकन की अवधि पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक होगी।





