धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — भानू मांझी गिरोह के तीन शूटर जमशेदपुर से गिरफ्तार
धनबाद पुलिस ने 9 सितंबर को राजगंज के बीबीडी पेट्रोल पंप पर हुई अंधाधुंध फाय*-रिंग मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में भानू मांझी गिरोह से जुड़े तीन अपरा*धियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है।
धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में बीबीडी पेट्रोल पंप पर हुई फाय*-रिंग ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान गिरोह से जुड़े तीन अप*-राधियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपियों में कदमा निवासी विशाल, डोबो पुल के पास से पकड़ा गया आशीष सिंह राजपूत, और चांडिल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार तौकीर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तौकीर मूल रूप से धनबाद का निवासी है।
तीनों पर फाय*-रिंग की घटना में शामिल होने का आरोप है और पुलिस इनसे गिरोह से जुड़े अन्य अपराधि*यों की भी जानकारी जुटा रही है।
धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से भानू मांझी गिरोह को बड़ा झटका लगा है। अब पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।





