भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के माननीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी के प्रथम बार जमशेदपुर आगमन पर आज एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के माननीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी के प्रथम बार जमशेदपुर आगमन पर आज एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री नीरज सिंह जी के नेतृत्व में गरिमा एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल डोबो पुल के पास, आगमन मार्ग पर स्थित था, जहाँ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाजसेवी और व्यापारी वर्ग अपने नेता के स्वागत के लिए एकत्र हुए। पूरा मार्ग “भारत माता की जय, जय भाजपा, जय आदित्य साहू” के नारों से गूंज उठा और वातावरण उत्साह एवं देशभक्ति से भर गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने नेता श्री आदित्य साहू जी के प्रति अपार उत्साह और सम्मान देखने को मिला। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, जयकारों और पारंपरिक स्वागत के साथ आदित्य साहू जी का अभिनंदन किया। जिसके पश्चात वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री आदित्य साहू जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा बल उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण का मजबूत माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्यरत है।

कार्यक्रम के संयोजक श्री नीरज सिंह जी ने कहा कि आज का यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक सामर्थ्य, एकता और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू जी का नेतृत्व झारखंड भाजपा में नई ऊर्जा और दिशा लेकर आया है। यह समारोह केवल स्वागत नहीं, बल्कि भाजपा परिवार की एकजुटता, जनता के प्रति समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन है। श्री नीरज सिंह जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों — महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और व्यावसायिक प्रकोष्ठ — के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

नीरज सिंह जी के नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक, अनुशासित और ऊर्जावान आयोजन बना दिया। इस समारोह ने यह संदेश दिया कि भाजपा ही वह पार्टी है जो जनता की भावनाओं, विकास की आकांक्षाओं और राष्ट्रहित की सोच को सर्वोपरि रखती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई