दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफ़ा: नौ लाख परिवारों को मिलेगा वस्त्र और राशन

दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफ़ा: नौ लाख परिवारों को मिलेगा वस्त्र और राशन

रांची : झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ‘सोना सोबरन योजना’ के तहत राज्य के नौ लाख परिवारों को धोती, साड़ी और लुंगी वितरित करेगी।

खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों को लाभुकों के बीच वस्त्रों के साथ-साथ चीनी और दाल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी गरीब परिवार को त्योहार के समय किसी चीज़ की कमी महसूस न हो। विभाग की टीम वितरण कार्य की नियमित निगरानी करेगी ताकि योजना का लाभ समय पर सभी पात्र परिवारों को मिल सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई