मॉकड्रिल कर चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने सुरक्षा व बचाव कार्य की तैयारीयो को जांचा
* चक्रधरपुर मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिक्षक ने टाटानगर रेल सिविल डिफेंस को पांच हजार रुपये नगद राशि की घोषणा कर पुरस्कृत किया ।
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टिम ने चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा रेल दुघर्टना की सुचना प्राप्त होते ही राहत बचाव समग्री के साथ घटना स्थल पहुंची। वहां सुरक्षा संरक्षा विभाग द्वारा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 13 में ट्रेन दुर्घटना के बाद की स्थिति को लेकर मॉक ड्रिल की गई । घटना का जीवंत प्रारूप देते हुए पांच हुटर बजी हुटर बजते ही अफरातरी भगदड़ की माहौल उत्पन्न हो गई मंडल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी गण स्टेशन की ओर दौड़ पड़े । स्टेशन के आसपास शहर के लोग भी स्टेशन में एकत्रित हो गए । रेलवे स्टेशन में उदघोषण से पता चला चक्रधरपुर स्टेशन के समीप लाइन नंबर 13 पर दो ट्रेन आपस में टकरा गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसी कोच स्लिपर बोगी के उपर चढ़ गई थी । सूचना मिलते ही चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य बरिष्ट रेल अधिकारी और रेलकर्मी बचाव राहत के लिए ए आर टी वैन लेकर घटनास्थल पहुंचे ।आम आदमी भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े वहां रेल प्रशासन ने स्थानीय लोगों को बताया समझाया कि यह आपदा से निपटने के लिए तैयारी का अभ्यास की जा रही है तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली,कुछ लोग घटनास्थल में रुक कर राहत बचाव कार्य को देखा ।दूसरी ओर रेलवे की 140 टन क्रेन एआर एम ई एआर टी एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस टाटानगर की टीम रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के अलावे आरपीएफ जीआरपी घटनास्थल में पहुंचकर बचाव राहत कार्य आरंभ की गई ।
स्टेशन में सहायता केन्द्र लगाई गई । सिविल डिफेंस जवानो ने कंबल से स्ट्रेचर तैयार कर बचाव कार्य किया । कोच में लगी आग को फायर संयंत्र का प्रयोग कर बुझाया तथा घायल यात्रियों को चिकित्सा शिविर ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा करते हुए एंबुलेंस के माध्यम रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया । दो घंटे तक चली मॉक ड्रिल में कटर से डब्बे को काटकर यात्रियों को निकाला गया । एनडीआरएफ के जवानों ने कोच में उपर अंदर फंसे घायल यात्रीयो को रेस्कयू किया । मॉक ड्रिल के दौरान राहत बचाव के तकनीक को समझा गया जहां गलती हुई उसे सुधारा गया ताकि असल में होने वाले हादसों में गलती ना दोहराए जा सके । राहत बचाव कार्य के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरियां ने वचाव राहत कार्य में शामिल सभी रेलकर्मीयो और अधिकारियों का हौसला बढ़ाया उन्होंने बहुत कम वक्त में बड़े राहत कार्य को अंजाम देने की प्रशंसा किया ।
माँक ड्रिल में चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा संरक्षा अधिकारी, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीएमई, सिनियर डीओएम, सिनियर डीईई ओपी,टीआरडी
विहटा पटना की एनडीआरएफ अधिकारी व जवान तथा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और उनके 25 जवान सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे । जीवंत दुर्घटना दृश्य हेतु घायल यात्री डमी, पुतला टाटानगर रेल सिविल डिफेंस जवानों द्वारा तैयार की गई थी ।अच्छे टीम वर्क और रस्सी और कंबल के द्वारा स्ट्रेचर तैयार कर घायलो को प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट पर पहुचाने तथा कोच में लगे आग को फायर संयंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पाने कार्यो की प्रसंसा करते हुए चक्रधरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिक्षक ने सिविल डिफेंस टीम को पुरस्कृत करते हुए पांच हजार रुपये नगद राशि की देने की घोषणा किया ।
वरिष्ठ मंडल र सुरक्षा संरक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय प्रबंधक टाटानगर ने भी दक्षता पूर्ण राहत कार्यों की प्रसंसा किया ।






