सम्मानित संपादक महोदय,
सभी दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।
विषय: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बबलू झा ,आजितेश उज्जैन एवं कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ को झारखंड प्रभारी श्री के राजू से मिला आश्वासन: बबलू झा
महोदय,
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी नए जिलाध्यक्षों की सूची से संबंधित विवाद पूर्वी सिंहभूम में भी अपनी तूल पकड़ चुका है। विदित हो कि पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला में नए जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम के साथ साथ ही शहर के दूसरे कोने गांधी घाट पर जिला उपाध्यक्ष बबलू झा, जिला महासचिव अमित दुबे तथा जिला सचिव अजितेश उज्जैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने सत्याग्रह कर नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक की अंतिम सूची के अवहेलना करने का आरोप लगाया था। यहीं नहीं बल्कि जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने सूची के सार्वजनिक नहीं किए जाने की स्थिति में आत्मदाह करने की प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी भी दे डाली। इसी संदर्भ में कल प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के बुलावे पर पूर्वी सिंहभूम की असंतुष्ट खेमें ने जिला उपाध्यक्ष बबलू झा, जिला महासचिव अमित दुबे, जिला सचिव अजितेश उज्जैन तथा दर्जनों कॉंग्रेसी के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी के राजू से मुलाकात की। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी इन दिनों झारखंड दौरे पर है। अपने झारखंड प्रवास के दौरान वे जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित तमाम नाराज़ लोगों से लगातार मुलाकात भी कर रहे हैं। बबलू झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश प्रभारी से हुई इस मुलाकात को बेहद सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी जी उन सबों के अभिभावकस्वरूप है और उन्होंने पूरा वक्त देते हुए उनकी बातों एवं समस्या को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि वे उनकी शिकायतों को आलाकमान तक पहुंचाएंगे और यकीन दिलाया कि इस मामले में जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।






