खूँटी। खूँटी प्रखंड क्षेत्र के एक पिता के द्वारा 12 वर्ष की मासूम बेटी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यह मामला स्कूल की प्रधानाध्यापिका समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की संवदेनशीला के कारण सामने आया।
बच्ची जब स्कूल आई तो उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। बच्ची की हालत देखने के बाद प्रधानाध्यापिका समेत स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षकाओं को संदेह हुआ। शिक्षिकाएं बच्ची को एक कमरे में ले गईं और उससे बातचीत की इसके बाद बच्ची ने शिक्षिकाओं को बताया कि 25 सितंबर की रात उसके पिता द्वारा की गयी घिनौनी घटना के बारे में बताया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जब से उसकी मां का देहांत हुआ है, उसके बाद से लगभग डेढ़ साल से पिता द्वारा उसके साथ जबर्दस्ती की जा रही है। साथ ही मुंह बंद रखने के लिए धमकी दी थी। तत्काल चाइल्ड लाइन को घटना की सारी जानकारी दी गई। बच्ची के बयान के आधार पर प्रधानाध्यापिका ने थाना में केस दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बच्ची को शेल्टर होम में रखा गया है ताकि बच्ची सुरक्षित रह सके।






