सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांगी जानकारियां*

*सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांगी जानकारियां*

 

 

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जमशेदपुर अक्षेस एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर 15वें वित्त आयोग की राशि से हुए विभिन्न परिसंपत्तियों की खरीद करने से संबंधित जानकारी मांगी है।

 

 

श्री मिश्रा ने दोनों नगर निकायों से जानना चाहा है कि 15वें वित्त आयोग की राशि से जैम पोर्टल के माध्यम से किन किन वर्षों में कितनी परिसम्पत्तियों का क्रय किया गया है?

 

 

 

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्रय के पश्चात उन परिसम्पत्तियों का रख-रखाव एवं उपयोग कैसे किया जा रहा है।

 

 

 

श्री मिश्र ने जानना चाहा कि 15वें वित्त आयोग के मद से तीन पहिया रिक्शा एवं सड़क की सफाई के लिए जो गाड़ियाँ खरीदी गयी थी, उसका क्या उपयोग किया जा रहा है।

 

 

उन्होंने उप नगर आयुक्त से उक्त जानकारियां शीघ्रता से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।