Dhanbad: पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम, बहन को गोली लगी

धनबाद: धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। गोली लगने से घायल संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए। इसी दौरान दीनदयाल कुमार ने पिस्तौल निकालकर दो चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसकी चचेरी बहन संगीता की जांघ में जा लगी। घायल संगीता ने बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने गई थी, तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी। उसने कहा कि घटना के दौरान तीन से चार राउंड गोली चली। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। थाना प्रभारी ने आपसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।