दिनांक 05/10/2025 को ओलीडीह ओ०पी० अंतर्गत मानगो जिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी जिला बदर अपराधी उमेश कुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय के घर पर अपराधकर्मियों के द्वारा फायरींग की घटना को अंजाम दिया गया था।

दिनांक 05/10/2025 को ओलीडीह ओ०पी० अंतर्गत मानगो जिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी जिला बदर अपराधी उमेश कुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय के घर पर अपराधकर्मियों के द्वारा फायरींग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस कांड में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त एक नामजद आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार प्राथ० अभियुक्त का नाम
(1) दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी, उम्र 41 वर्ष, पिता स्व० बिनोद कुमार चौधरी, सा०- 2/1 यूरेनस, एफ आस्था स्पेस टाउन, थाना-ओलीडीह ओ०पी०, थाना-ओलीडीह ओ०पी० जिला-पूर्वी सिंहभूम जमशेदुपर
बरामदगीः-
1. एक 7.65 एम०एम० का देशी पिस्तौल
आपराधिकइतिहास-
1. एम०जी०एम० थाना कांड सं0 96/2023 दिनांक 31.07.2023 घारा-25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
2. मानगो थाना कांड सं0- 403/2021 दिनांक 31.12.2021 धारा-323/307/34/387/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
3. जरमुण्डी थाना (दुमका) काड सं0-54/2023 दिनांक 27.07.2023 धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
छापामारी दलः-
1. श्री बचनदेव कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा
2. पु०अ०नि० दीपक कुमार ठाकुर, ओलीडीह ओ०पी० प्रभारी
३. पु०अ०नि० रविन्द्र पाण्डेय
4. पु०अ०नि० विजय कुमार
5. स०अ०नि० बीरबल उराँव
6. ओलीडीह ओ०पी० के रिजर्वगार्ड।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई