गोविंद भोग चावल के दाम में बेतहाशा वृद्धि पर जदयू का विरोध

गोविंद भोग चावल के दाम में बेतहाशा वृद्धि पर जदयू का विरोध

जनता दल (यू) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने आज विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी से मुलाकात कर जमशेदपुर के बाजारों में गोविंद भोग चावल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

शिष्टमंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले तक गोविंद भोग चावल की कीमत ₹85 प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹180 प्रति किलोग्राम हो गई है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से कालाबाजारी का उदाहरण है, जिससे आम जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

इस पर अनुभजन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बाजार समिति को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए जाएंगे।

जनता दल (यू) ने कहा कि वह जनहित से जुड़े ऐसे मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी, जब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं हो जाता।
इस अवसर पर एक ज्ञापन भी सौंपा गया और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई