दिनांक-09 अक्टूबर 2025 को साकची स्थित आमबगान से उपायुक्त कार्यलाय के समक्ष प्रदर्शन करेगी यह महारैली कुर्मी /कुरमी महतो समुदाय को जनजाति सूची में शामिल करने कि माँग के विरोध में किया जा रहा है ।

आज दिनांक :07/10/2025 को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आदिवासी जन आक्रोष महारैली का आयोजन आगामी दिनांक-09 अक्टूबर 2025 को साकची स्थित आमबगान से उपायुक्त कार्यलाय के समक्ष प्रदर्शन करेगी यह महारैली कुर्मी /कुरमी महतो समुदाय को जनजाति सूची में शामिल करने कि माँग के विरोध में किया जा रहा है ।
आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदयों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह महारैली कुरमियों के असंवैधानिक गैरकानूनी माँग को लेकर किया जा रहा है जिससे झारखण्ड, बंगाल, ओडिशा, असम एवं राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों के हितों के खिलाफ गंभीर चोट पहुँचने का ख़तरा है इसके खिलाफ आदिवासियों को करो या मरो के साथ सड़क पर उतरना पड़ा है इसके खिलाफ आदिवासी उराव,हो भूमिज, संथाल, मुंडा, बिरहोर, सबर, बेदिया, गोड़, खाडिया समेत सभी 33 आदिवासी समाज के सामाजिक संगठन मानकी मुंडा संघ, मांझी परगना महाल एकजुट होकर भारत सरकार, राष्ट्रीपति, प्रधानमंत्रीको उपायुक्त महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायगा. महारैली में शामिल आंदोलनकारी आमबगान से एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पहुँचकर एक ज्ञापन प्रस्तुत देंगे। इस दौरान सभी जनजातीय पारंपरिक औजार के साथ महारैली में ढोल नगाड़ा के साथ 50 हजार लोग शामिल होंगे.

इस महारैली में भाग लेने वाले आंदोलनकारी निम्नलिखित तीन मार्गों से चलकर साकची स्थित आमबगान मैदान में एकत्रित होंगे

1.कारनडीह-जुगसलाई-बिस्टुपुर -साकची – आमबगान (पैदल रैली करते हुए आगबगान जाएंगे)
2. बिरसानगर- बारीडीह- एग्रिको -साकची -आमबगान (पैदल रैली करते हुए आमबगान जाएंगे)
3. बाबा तिलका माझी मैदान बालीगुमा-डिमना चौक -मानगो -आमबगान
(पैदल रैली करते हुए आम बगान जाएंगे)

मुख्य मार्ग निम्नलिखित रहेगा:-
साकची- आमबगान मैदान-बिरसा चौक (बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण) – आई. हॉस्पिटल-स्ट्रेट माइल रोड- रेड क्रॉस – उपायुक्त कार्यालय,जमशेदपुर तक।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दुर्गा चरण मुर्मू, सुरा बिरुली, दिनकर कच्छप,राजेश दीपक मांझी, राकेश उरांव, नन्दलाल पातर, डेमका सोय, रवि सवैया,मोहिन सिंह सरदार,उपेंद्र बानरा, ठाकुर कलुण्डिया, डीबार पुरती, जेवियर कुजूर, लालमोहन जामुदा, लालमोहन मुर्मू, सुनिल मुर्मू,पिथो सांडिल, परसो राम कर्मा, सुखलाल बिरुली, सुकराम सामद, प्रेम सामड आदि शामिल थे.

भवदीय
सुरा बिरुली
आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा
9931333025

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई