मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज शाम मुड़मा जतरा की तैयारियों का लेंगी जायजा

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज शाम मुड़मा जतरा की तैयारियों का लेंगी जायजा

मांडर : प्रखंड के मेलाटांड़ स्थित प्रसिद्ध मुड़मा जतरा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के अनुसार, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज शाम 6:00 बजे जतरा स्थल मेलाटांड़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगी।

इधर, धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने जानकारी दी कि इस वर्ष का दो दिवसीय मुड़मा जतरा विशेष रूप से भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जतरा के उद्घाटन समारोह में सूबे के राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है।

आपको बता दें कि मुड़मा जतरा का आयोजन कल रात से शुरू होगा और इसका मुख्य कार्यक्रम परसों दिन में आयोजित किया जाएगा। जतरा स्थल पर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

स्थानीय लोगों में जतरा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पारंपरिक रीति-रिवाज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई