भाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी, झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
⁷
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पर जाकर उनके घर में घटी चोरी की घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि बीते रविवार को तड़के सुबह प्रेम झा के घर में अज्ञात चोरों ने नगद राशि और दो मोबाइल फोन की चोरी कर ली थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस दौरान डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के साथ जमशेदपुर महानगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा भी मौजूद रहे।
मौके पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शहर में बढ़ती चोरी की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब चोरों और अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है जिससे आम लोग हर दिन खुदको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस घटना की त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।
वहीं, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं, एक परिवार है और इस पार्टी रूपी परिवार में प्रत्येक कार्यकर्ता एक-दूसरे से आत्मीयता से जुड़ा होता है। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में साथ खड़े होते हैं, तो हम सभी कार्यकर्ताओं का साहस और आत्मविश्वास मजबूत होता है। प्रेम झा ने बताया कि चोरी की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गूँजन यादव, पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई वरीय नेताओं ने जानकारी ली और उन्हें हिम्मत दिया।
भवदीय,
प्रेम झा






