Entertainment: सुपरस्टार सलमान खान के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सलमान खान के भाई और फिल्ममेकर अरबाज खान पापा बन गए हैं। अरबाज खान की पत्नी शुरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया, जिससे पूरे खान परिवार में जश्न का माहौल है। शुरा खान को 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 5 अक्टूबर को उनके मां बनने की खुशखबरी सामने आई है। इस गुड न्यूज के बाद से ही कपल को सोशल मीडिया यूजर बधाई दे रहे हैं।
सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने भी एक पोस्ट के जरिए बताया कि शुरा खान मम्मी और अरबाज खान पापा बन गए हैं। इस पोस्ट में लिखा है- ‘अरबाज़ खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर, 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बच्ची का स्वागत किया है। और पूरा खान परिवार इस नन्ही परी से बेहद खुश है।’हाल ही में खान फैमिली ने शुरा के लिए बेबी शावर रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। सलमान खान भी भाई की खुशी में शामिल होने को पहुंचे।
इस दौरान शुरा और अरबाज खान येलो कलर में ट्विनिंग करते दिखे। वहीं 4 अक्टूबर को कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें अरबाज और शुरा को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में एंटर करते देखा गया। इसके कुछ घंटों बाद लगातार फैमिली मेंबर्स का आना-जाना शुरू हो गया और अब खबर है कि शुरा खान मम्मी और अरबाज खान पापा बन गए हैं।






